यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, बिजली के बिल में 50 फीसदी छूट
लखनऊ, 06 जनवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी राहत दी है। योगी सरकार ने गुरुवार को कहा है कि राज्य के किसानों को सुविधा देने और उनकी समृद्धि बढ़ाने के लिए निजी नलकूपों पर आने वाले बिजली बिल में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इस छूट का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र के किसानों को मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र में मीटर्ड कनेक्शन पर 2 रुपए प्रति यूनिट की जगह 1 रुपए प्रति यूनिट ही चुकाने होंगे। इसके अलावा फिक्स चार्ज में भी छूट दी गई है। अभी तक इस कनेक्शन पर 70 रुपए प्रति हार्स पावर का फिक्स चार्ज लिया जाता है, अब ये दर घटाकर 35 रुपए प्रति हॉर्स पावर होगी। शहरी क्षेत्रों में मीटर वाले कनेक्शन पर किसानों को 6 रुपए के बजाए 3 रुपए प्रति यूनिट बिजली खर्च देना होगा। इस कनेक्शन पर भी फिक्स चार्ज घटा है। अब यह 130 से घटाकर 65 रुपए प्रति हॉर्स पावर कर दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में मीटर वाले कनेक्शन पर किसानों को 6 रुपए के बजाए 3 रुपए प्रति यूनिट बिजली खर्च देना होगा। इस कनेक्शन पर भी फिक्स चार्ज घटा है। अब यह 130 से घटाकर 65 रुपए प्रति हॉर्स पावर कर दिया गया है।
सीएम योगी ने स्वरोजगार संगम के लाभार्थियों को बांटा 4314 करोड़ का कर्ज
मुख्यमंत्री योगी ने स्वरोजगार संगम कार्यक्रम के तहत 5,06,995 लाभार्थियों को 4,314 करोड़ का कर्ज भी बांटा। सीएम ने कहा कि कोरोना काल में पूरे देश में बेरोजगारी बढ़ी, लेकिन प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संचालित ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से प्रदेश में व्यापक स्तर पर रोजगार सृजित हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications