योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब हफ्ते के 2 दिन सभी ऑफिस और बाजार रहेंगे बंद

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में 1403 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना से 913 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, प्रदेश में अब हफ्ते के पांच दिन ही ऑफिस और बाजार खुलेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक ऑफिस और बाजार खोले जाएंगे, जबकि शनिवार और रविवार को सभी दफ्तर और बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे।

Recommended Video

    योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब हफ्ते के 2 दिन सभी ऑफिस और बाजार रहेंगे बंद
    टीम-11 के साथ सीएम योगी ने की बैठक

    टीम-11 के साथ सीएम योगी ने की बैठक

    रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 के साथ कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज हुई समीक्षा बैठक में इस बात को लेकर मंथन हुआ कि अनलॉक के बाद कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि हफ्ते में पांच दिन ही सरकारी और निजी दफ्तर खुलेंगे। इसके अलावा बाजार, शहरी और ग्रामीण हाट व अन्य व्यावसायिक संस्थान भी बंद रहेंगे। इस दौरान आवश्यक वस्तुएं और सेवाएं जारी रहेंगी।

    फौरी तौर पर लागू होगी यह व्यवस्था

    फौरी तौर पर लागू होगी यह व्यवस्था

    दरअसल, सरकार ने अभी 55 घंटे का लॉकडाउन लगाया है। जो 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। सोमवार से सब कुछ अनलॉक होगा, लेकिन फिर अगले शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू होगा। सरकार की मंशा यह देखने की है कि क्या इससे संक्रमण की संख्या पर कोई असर पड़ता है कि नहीं। अगर संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आती है तो यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी।

    शनिवार-रविवार चलेगा सेनिटाइजेशन का कार्य

    शनिवार-रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान सभी बाजारों की स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन के लिए विशेष कार्यक्रम चलेंगा। इतना ही नहीं, औद्दोगिक इकाइयां भी शनिवार व रविवार को अपने यहां सेनिटाइजेशन का कार्य करेंगी। सभी कोविड-19 अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा की अस्पताल में 48 घंटे के लिए ऑक्सीजन का बैकअप मौजूद रहें।

    पिछले 24 घंटे में आए 1403 नए मामले

    पिछले 24 घंटे में आए 1403 नए मामले

    दरअसल, पिछले 24 घंटों के अंदर उत्तर प्रदेश में 1403 नए मामले सामने आए हैं। यूपी में एक दिन में मिलने वाले मरीजों की अभी तक की यह सर्वाधिक संख्या है। शनिवार को यह जानकारी देते हुए प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,490 हो गई है। अब तक कोरोना से कुल 22,689 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से 913 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+