सीएम योगी ने कहा- राजस्थान के कोटा से आए सभी छात्र होंगे होम क्वारंटाइन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राजस्थान के कोटा से बस से लाए गए सभी छात्र-छात्राओं को होम क्वारंटाइन किया जाए। मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह टीम-11 के अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों से आरोग्य ऐप डाउनलोड करने और उसमें दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाए।

Recommended Video

    Coronavirus: CM Yogi का सख्त आदेशा Kota से आने वाले सभी छात्र होंगे Home Quarantine | वनइंडिया हिंदी
    Yogi Adityanath says All students from Kota to be home quarantined

    छात्रों के लिए यूपी सरकार ने भेजी थी 200 बजें

    बता दें, लॉकडाउन के कारण कोटा में फंसे छात्रों ने सोशल मीडिया और ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर सूबे के आलाधिकारियों पर अपनी परेशानियां बताई थीं। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कोटा में फंसे छात्र-छात्राओं को लाने के लिए 200 बसें भेजी थीं। बच्चों को उनके संबंधित जिलों में लाया और ले जाया गया। इन छात्रों ने बताया​ कि लॉकडाउन में हॉस्टल जेल हो गया था, जहां सिर्फ हम लोग कैद ही नहीं थे बल्कि खाना भी कैदियों वाला हो गया था। दाल पतली हो गई थी और रोटियों में कटौती की जा रही थी। लॉकडाउन में न तो कोचिंग जा पा रहे थे और न ही तैयारी हो पा रही थी। कोटा में इस माहौल में रहना एक सजा लग रहा था।

    मुख्यमंत्री ने कहा- जहां लैब नहीं है वहां लैब स्थापित की जाए

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन सभी जिलों में टेस्ट लैब स्थापित की जानी चाहिए जिनके पास सुविधा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन में जिन क्षेत्रों में कामकाज शुरू करने की कुछ छूट की अनुमति दी गई है वहां सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। बता दें, उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को जो जानकारी दी थी, उसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1050 तक पहुंच गई है, जिसमें 959 मामले एक्टिव हैं और 108 मरीज अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि जिन जिलों में दस से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं, उनको न खोलने के बारे में आज देर रात तक फैसला ले लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+