योगी आदित्यनाथ ने ओवैसी की तुलना वेश्या से कर डाली
गोरखपुर। भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में है। आदित्यनाथ ने एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी की तुलना वेश्या से कर डाली है।
योगी आदित्यनाथ की केंद्र सरकार से अपील, मुसलमानों की बढ़ती आबादी पर रोक लगे
आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री के बारे में जो बयान ओवैसी ने दिये है वह ऐसे ही है जैसे वेश्या के पतिव्रता होने का उपदेश दे रही है।
कुछ दिनों पहले महेश शर्मा ने कहा था कि गीता और रामायण हिंदुस्तान की आत्मा हैं, न कि कुरान और बाइबिल। इस बयान पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा था कि महेश शर्मा अनकल्चरल मिनिस्टर हैं। ओवैसी ने कहा था कि ये मुल्क किसी के बाप का नहीं है। उन्होंने कहा कि कुरान हिंदुस्तान की आत्मा नहीं है, बल्कि इंसानियत की आत्मा है।













Click it and Unblock the Notifications