सेना और पुलिस हटा लो, तीन घंटे में देशद्रोहियों से निपट लेंगे योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। आदित्यनाथ ने अकबरुद्दीन ओवैसी की तर्ज पर मुसलमानों को देख लेने का विवादित बयान दिया है।
आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि सिर्फ तीन घंटे के लिए अगर सेना और पुलिस को हटा दिया जाए तो वह सारे देशद्रोहियों से निपट सकते हैं।
इससे पहले एक कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने जिहाद से निपटने के लिए हिंदुओं को एकजुट होने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को समझाना होगा कि लव जिहाद के नाम पर मुसलमानों की आबादी को हम नहीं बढ़ने देंगे। लड़कियों को बहकाकर उन्हें इस्लाम कबूल कराया जा रहा है। इससे बचने की जरूरत है।
गौरतलब है कि एआईएमएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि अगर आधे घंटे के लिए देश से सेना और पुलिस हटा ली जाये तो वह हिंदुओं की आबादी को खत्म कर देंगे।













Click it and Unblock the Notifications