Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पति को मुंह से सांस देती पत्नी से लेकर नदियों में बहती लाशों तक, 2021 में यूपी की इन तस्वीरों से कांप गया देश

लखनऊ, 17 दिसंबर: दर्दभरा साल 2021 विदा हो रहा है। ढेरों उम्मीदें लेकर नववर्ष 2022 आगमन की तैयारी में है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आया साल 2021 खौफ, बेबसी और आंसुओं संग बीता। सैकड़ों परिवारों को कभी नहीं भूल सकने वाला गम मिला।

वहीं, प्रशासनिक लापरवाही से उत्तर प्रदेश के दामन पर कई ऐसे दाग भी लगे, जिन्हें धुलने में वर्षों लगेंगे। बात चाहे गंगा किनारे दूर तलक दफन लाशों की हो या फिर नदी में बहते अधजले शवों की। इन तस्वीरों ने देश में हर किसी को झकझोर दिया। इंटरनेशनल लेवल पर सूबे की साख को बट्टा लगा सो अलग।

वन इंडिया हिंदी की Year Ender सीरीज में आप जान पाएंगे उत्तर प्रदेश में बीते 12 माह की कोरोना महामारी से जुड़ी ऐसी घटनाएं जो हर किसी के दिलों-दिमाग में घर कर गईं। हर तरफ हर कोई शख्स खुद की लाचारी पर रोता और शासन को कोसता दिखा। वक्त इतना मुश्किल था कि जिंदगी बचाने के लिए ना दवा लग रही थी और ना ही दुआओं का कोई असर हो रहा था।

पति को जिंदगी देने के लिए मुंह से सांस देती पत्नी

पति को जिंदगी देने के लिए मुंह से सांस देती पत्नी

सबसे पहले बात करते हैं आगरा की उस तस्वीर की जिसमें एक महिला अपने कोरोना संक्रमित पति को बचाने के लिए मुंह से ही सांस देने की कोशिश करती है। दरअसल, महिला अपने पति को ऑक्सीजन के लिए भटकत रही थी। लाख कोशिशों के बाद जब ऑक्सीजन नहीं मिली तो महिला ने अपनी सांसों से अपने पति की जिंदगी बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी काम न आई। पति ने ऑटो के अंदर ही अपनी पत्नी की गोद में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। यह मंजर जिसने देखा, सुना वह रो पड़ा। कोविड महामारी के दौरान बेबसी और लाचारी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

ऑक्सीजन के लिए तड़पते मरीज

ऑक्सीजन के लिए तड़पते मरीज

अप्रैल 2021 का वो मंजर जब लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल पा रहे थे। अस्पतालों में, दुकानों के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनें देखीं। हालात ये हो गए सैकड़ों लोगों ने ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया। हालांकि, ये बात और है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दावा किया कि प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है।

मई 2021 में बहराइच में ऑक्सीजन की कमी का एक भयावय मंजर देखने को मिला। जिला अस्पताल में अपनी बीमार मां को उसकी बेटी मुंह से ऑक्सीजन देती दिखी।

अंतिम संस्कार के लिए लगी शव की लाइनें

अंतिम संस्कार के लिए लगी शव की लाइनें

नोएडा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने झकझोर कर रख दिया। सेक्टर 94 स्थित श्मशान घाट पर शव वाहनों की लंबी लाइन की कतार लग गई। हालात ये हो गए कि श्मशान घाट के बाहर अंतिम संस्कार के लिए शवों की लाइनें देखी गईं। इन तस्वीरों को देख हर शख्स का कलेजा कांप गया।

श्मशाम घाट पर एक साथ जलती दर्जनों चिताएं, दुनिया की नजर में आया बैकुंठ धाम

श्मशाम घाट पर एक साथ जलती दर्जनों चिताएं, दुनिया की नजर में आया बैकुंठ धाम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बैकुंठ धाम श्मशान घाट उस वक्त दुनिया की नजर में आ गया, जब एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बैकुंठ धाम पर दर्जनों चिताएं एक साथ जलती दिखीं। वीडियो देखकर लोग खौफजदा हो गए। इसके बाद श्मशान घाट के चारों ओर अस्थाई टीन लगा दिए गए, जिससे बाहर से कुछ दिखाई ना पड़े।

नदी में बहते अधजले शव

नदी में बहते अधजले शव

यूपी की जनता के साथ देश के लोग उस वक्त सकते में आ गए जब गंगा नदी में अधजले शव देखने को मिले। यूपी के वाराणसी और चंदौली में गंगा नदी में शव बहते दिखने हड़कंप मच गया। औरैया के शेरगढ़ घाट के किनारे पड़े शव कुत्ते नोंचते हुए दिखे थे। ये शव कोरोना संक्रमितों के बताए गए और कहा गया कि इनके परिजनों ने अंतिम संस्कार करने की जगह इन्हें नदी में बहा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+