पीएम मोदी के स्वागत के लिए सड़क की सफाई कर रहे कर्मचारी की मौत
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में हैं और उनकी तैयारी के लिए जोरोशोरों पर है। लेकिन जिस रास्ते से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंबेडकर यूनिवर्सिटी जाना था उस सड़क पर सफाई कर रहे एक सफाईकर्मी की मौत हो गयी है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दिव्यांगों की बस का एक्सिडेंट, 15 घायल

देश को मिली सबसे आधुनिक महामना सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पीएम ने किया रवाना
प्रधानमंत्री मोदी को अमौसी एयरपोर्ट से अंबेडकर विश्वविद्यालय जाना था और इसके लिए वह आशियाना क्षेत्र से होते हुए जाना था लेकिन वह मौसम सही होने और बादल साफ होने की स्थिति में वह हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं।
लेकिन आशियाना स्थित रोड़ पर सफाई कर रहे एक सफाई कर्मचारी को को ऑटो ने टक्कर मार दी। जिसके बाद कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने ऑटो चालक और ऑटो को अपनी गिरफ्त में कर लिया है।
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी हंगामा कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री अंबेडकर युनिवर्सिटी के बाद कॉल्विन ताल्लुकेदार कॉलेज जायेंगे यहां वह रिक्शा वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications