महंगा पड़ा मायावती का पैर छूते हुए फोटो सोशल मीडिया पर डालना
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो का पैऱ छूने के बाद एक महिला उम्मीदवार को उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डालना महंगा पड़ गया है। मायावती ने महिला उम्मीदवार का टिकट वापस ले ललिया है। अतरौली से बहुजन समाजवादी पार्टी उम्मीदवार संगीता चौधरी का टिकट मायावती ने उस वक्त काट दिया जब उन्होंने माायवती के साथ पैर छूने की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी।

दरअसल टिकट मिलने की खुशी में संगीता चौधरी ने मायावती के साथ उनका पैर छूते हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसे देखकर मायावती ने अपना आपा खो दिया और संगीता का टिकट कैंसल कर दिया।
संगीता चौधरी को भरोसा था कि वह अतरौली सीट जरूर जीतेंगी। उनके पति धर्मेंद्र चौधरी की 2015 में हत्या कर दी गयी थी। लिहाजा उन्होंने उम्मीद थी कि लोगों की संवेदना उनके साथ होगी और वह जरूर चुनाव जीतेंगी।
वहीं टिकट रद्द किये जाने के बाद संगीता चौधरी काफी निराश हैं, उन्होंने कहा कि जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी उसका मकसद सिर्फ इतना था कि वह अपने विरोधियों को दिखाना चाहती थीं कि उनके उपर मायावती का हाथ है।












Click it and Unblock the Notifications