पति की मौत के 7 दिन बाद 5 साल के बेटे को मारकर फांसी पर लटकाया, फिर उठाया ये खौफनाक कदम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में म​हिला ने अपने पांच साल के मासूम की हत्या के बाद खुद फांसी लगा ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो मां-बेटे के शव किचन में छत के कुंडे के सहारे दुपट्टे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

एक सप्ताह पहले पति की हुई थी मौत

एक सप्ताह पहले पति की हुई थी मौत

मामना हसनगंज थानाक्षेत्र के छोटी पकरिया का है। 46 वर्षीय अजरा परवीन ने मंगलवार को अपने पांच साल के बेटे मोहम्मद जैन की हत्या की, फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, अजरा परवीन के पति की एक सप्ताह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से अजरा काफी परेशान थी। एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खदरा के न्यू मदेयगंज छोटी पकरिया निवासी राकेश कुमार उर्फ मुन्ना मेडिकल स्टोर चलाता था। एक सप्ताह पहले उसकी बीमारी से मौत हो गई थी।

किचन में फांसी के फंदे से लटकता मिला मां-बेटे का शव

किचन में फांसी के फंदे से लटकता मिला मां-बेटे का शव

परिवार में पत्नी अजरा और बेटा मोहम्मद जैन था। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे देवर रिजवान अजरा के घर पहुंचा तो देखा गेट अंदर से बंद था। रिजवान ने घंटी बजाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसी बीच डालीगंज में रहने वाला अजरा का भाई जावेद भी दोस्त के साथ पहुंच गया। उन्होंने भी कई आवाजे लगाईं, बेल बजाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद अजरा का भाई जावेद पड़ोसी के मकान के जरिए घर में दाखिल हुआ। खिड़की से झांककर देखा तो अजरा का शव किचन में लटकता हुआ मिला।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

सूचना पर हसनगंज पुलिस मौके पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में घुसी। किचन में अजरा और उसके बच्चे का शव लटक रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+