लखनऊ: पुलिस मुख्यालय के पास महिला का गला रेतकर फेंका, हालत गंभीर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय के निकट इकाना स्टेडियम के पास बुधवार देर रात एक महिला का गला रेतकर फेंक दिया गया। महिला लहूलुहान अवस्था में शहीद पथ के किनारे पड़ी रही। वहां से गुजर रही आलमबाग निवासी एक राहगीर महिला ने उसे देखा और घायल को गाड़ी में लादकर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। महिला ने परिचित को कॉल कर कहा कि उसने मेरा गला काट दिया है। इसके बाद वह बेहोश हो गई। एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक घायल महिला ने अपना नाम सीमा सोनी बताया है, जिसका लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला ने एक मोबाइल नंबर लिखकर दिया। सोनी ने हमलावर के नाम का पहल अक्षर एन लिखकर दिया है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर हमलावर को ह‍िरासत में ले ल‍िया है।

woman attacked in lucknow accused arrested

कागज पर लिखा 'एन' लिखकर बताया और हो गई बेहोश

प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के मुताबिक रात करीब 11 बजे सूचना मिली की इकाना स्टेडियम के पास महिला घायल पड़ी है। उसके गले से आवाज नहीं निकल रही थी। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे कमता के शिवांश सक्सेना उसे कार से लोहिया अस्पताल ले गए। शिवांश ने पुलिस को सूचना दी कि महिला का गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक अस्पताल में पहुंची महिला ने कागज पर लिखकर अपना नाम सीमा सोनी बताया। उसने एक पांच साल की बेटी होने की बात भी कही। वारदात को अंजाम देने वाले के बारे में पूछताछ शुरू की गई तो वह बेहोश हो गई। सूचना पर विभूतिखंड थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी पहुंचे। इस दौरान महिला ने कागज पर अपना नाम लिखा। पुलिस ने हमला करने वाले का नाम पूछा तो वह 'एन' ही लिख पाई थी। साथ ही एक मोबाइल नंबर भी लिखा। इसके बाद वह बेहोश हो गई। पुलिस के मुताबिक सीमा ने गला कटने के बाद परिचित को कॉल किया था, जिससे सिर्फ इतना ही कह सकी थी कि 'उसने मेरा गला काट दिया है'। पुलिस को यह पता नहीं चल सका है कि सीमा ने किसे अंतिम बार कॉल किया है।

एक आरोपित को पुल‍िस ने दबोचा

महिला ने बेहोश होने से पहले हमलावर का नंबर द‍िया था, ज‍िसके आधार पर पुल‍िस ने नदीम खान नाम युवक की पड़ताल की। फेसबुक पर उसकी फ्रेंड ल‍िस्‍‍‍ट मेंं सीमा खान भी नजर आई। फोटो खंगाले गए तो सीमा खान की शक्ल घायल जो सीमा सोनी बताई जा रही थी काफी मिलती-जुलती लगी। हाथ की अंगूठियां भी मिलती जुलती लगीं। एक अन्य फोटोग्राफ में नदीम खान एक वाहन चलाता दिखाई दिया उस वाहन का मालिक थाना नाका क्षेत्र अंतर्गत उदयगंज का पाया गया। वाहन के माल‍िक ने सबको पहचान लिया। उसकी निशानदेही पर गोमतीनगर इलाके से मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना मेंं इस्‍तेमाल क‍िया गया हथ‍ियार व रक्त रंजित वाहन भी बरामद कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+