प्रेमिका के साथ के फ्लैट में थे भाजपा नेता, 500 Km दूर से आधी रात में पहुंच गई पत्नी और फिर...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा चला। भाजपा किसान मोर्चा के नेशनल एक्ज़ीक्यूटिव मेंबर श्रीकांत त्यागी की महिला मित्र और पत्नी में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की। मामला गोमती नगर का है।

नोएडा में घर, लखनऊ में किराए पर फ्लैट

नोएडा में घर, लखनऊ में किराए पर फ्लैट

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी नोएडा में रहते हैं। फिलहाल, उन्होंने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में ग्रीनवुड अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट ले रखा है। रविवार देर रात श्रीकांत त्यागी अपनी महिला मित्र के साथ इसी फ्लैट में मौजूद थे। इस दौरान उनकी पत्नी अनु त्यागी वहां पहुंच गईं। पति श्रीकांत त्यागी को महिला मित्र के साथ देखते ही वह आग बबूला हो गई और हंगामा शुरू कर दिया।

Recommended Video

    प्रेमिका के साथ के फ्लैट में थे भाजपा नेता, 500 Km दूर से आधी रात में पहुंच गई पत्नी
    दोनों के बीच होने लगी मारपीट

    दोनों के बीच होने लगी मारपीट

    देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि वह गोमती नगर थाने तक पहुंच गया, जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 352, 323, 504, 506 व 427 में महिला मित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

    क्या कहती है पुलिस

    क्या कहती है पुलिस

    इस मामले में पुलिस ने बताया कि रविवार रात को दो महिलाओं के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+