दलबदलुओं के सहारे कैसे बनारसी बाबू बन पायेंगे नरेंद्र मोदी?

बात यूपी की करे तो में भले ही चुनाव की जीत का रिजल्ट मई में आए पर दलबदलू नेताओं को टिकट देने में भाजपा ने बाजी मार ली है। पार्टी ने दो दर्जन से अधिक दलबदलुओं को उत्तर प्रदेश में प्रत्याशी बनाया है। इन दलबदलुओं को टिकट मिलने से भाजपा के नेता गुस्से में हैं।
पढ़ें-मोदी के ऊपर मंडरा रहा है कौन सा खतरा?
भाजपा ने कांग्रेस से आए जगदंबिका पाल डुमरियागंज, सपा से आए कीर्तिवर्धन सिंह गोंडा व मौजूदा सांसद बृजभूषण सिंह को कैसरगंज लोकसभा से तथा बसपा से आए अशोक दोहरे को इटावा व राष्ट्रीय कम्युनिस्ट पार्टी से भाजपा में आए कौशल किशारे को मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से टिकट दिया है। दलबदलुओं की लिस्ट काफी लंबी है । कुछ एक को छोड़ कर बाकी सभी सीटों पर भाजपा के दलबदलू उम्मीदवारों का विरोध हो रहा है।
ऐसे में सवाल यहीं है कि क्या ये दलबदलु नेता पार्टी के साथ ईमानदारी निभाएंगे? क्या मोदी इन दलबदलुओं की मदद से बनारसी बाबू बन पाएंगे? क्या भाजपा इन दलबदलुओं की मदद से दिल्ली की सत्ता पर बैठने का अपना सपना पूरा कर पाएंगी? इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी सवाल उठाते हुए ट्वीट किया हैं।












Click it and Unblock the Notifications