अमदाबाद ब्लास्ट के सपा कनेक्शन पर अब तक चुप क्यों हैं अखिलेश यादव- अनुराग ठाकुर
साल 2008 में हुए अहमदाबाद सीरीयल धमाकों में एक सपा नेता के बेटे को दोषी पाए जाने के बाद भाजपा ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को चौतरफा घेरना शुरू कर दिया है।
लखनऊ, 19 फरवरी। साल 2008 में हुए अहमदाबाद सीरीयल धमाकों में एक सपा नेता के बेटे को दोषी पाए जाने के बाद भाजपा ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को चौतरफा घेरना शुरू कर दिया है। अहमदाबाद ब्लास्ट पर एक दिन पहले आए न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'इस मामले में आए अदालत के फैसले का हम स्वागत करते हैं। 49 दोषियों को सजा सुनाई गई - 38 को मौत की सजा, 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। ऐसा तब हुआ था जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे।'

सपा नेता का बेटा था अहमदाबाद ब्लास्ट का मास्टमाइंट
उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि इन 49 दोषियों में सपा नेता शादाब अहमद का बेटा मोहम्मद सैफ भी शामिल है। अखिलेश यादव इस पर चुप क्यों हैं। उन्होंने शादाब अहमद के साथ अखिलेश यादव की एक फोटो दिखाते हुए कहा कि क्या अखिलेश ने इन्हें बिरयानी खिलाने के लिए बुलाया था। उनका बेटा मास्टरमाइंड था और इन धमाकों में शामिल था।
यह भी पढ़ें: Taarak Mehta ka... बबीता जी की फोटो पर कमेंट कर शख्स ने पूछी एक रात की कीमत, एक्ट्रेस ने बोलती कर दी बंद
अगर सपा सत्ता में आई तो पूरे देश में आतंकवादियों की सप्लाई होगी
इसी बीच, राज्य के बांदा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चेतावनी दी कि अगर सपा किसी तरह जीत जाती है, तो उत्तर प्रदेश से पूरे देश में आतंकवादियों की सप्लाई होगी। इससे पहले यूपी के पीलीभीत में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अहमदाबाद ब्लास्ट में दोषी पाए गए एक दोषी के परिजन को साथ लेकर वोट मांग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications