चौकीदार की व्यथा, रात को दूसरे के घर देता था पहरा, पत्नी सोती थी प्रेमी के साथ
लखनऊ। चौकीदार, ऐसा सख्श जो रातभर जागकर लोगों की सुरक्षा करता है। लेकिन जिस वक्त वह दूसरों के घर की सुरक्षा कर रहा है उस वक्त उसी के घर में सेंध लग गयी। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें चौकीदार की पत्नी किसी और के साथ सोते हुए पकड़ी गयी।
दरअसल यूपी के बरेली में बिहारीपुर थानाक्षेत्र के बिथरी चैनपुर गांव में चौकीदार रामदास मोहल्ले में पहरेदारी करता है। लेकिन जब वह सुबह लौटकर घर आया तो उसकी पत्नी एक शिक्षक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी।
अपनी पत्नी को शिक्षक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर चौकीदार आग बबूला हो गया। जिसे देखते ही रामदास ने पत्नी पर गोली चला दी। जिसमें शिक्षक तो बुरी तरह से घायल हो गया लेकिन रामदास की पत्नी भाग निकली।
आरोपी शिक्षक को गोली मारने के बाद रामदास फरार हो गया जबकि शिक्षक रियासत को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रामदास की तलाश कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications