UP के कानपुर समेत इन जिलों में आंधी और भारी बारिश के आसार, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले तीन घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम के खराब होने के आसार हैं। मौमस विभाग के मुताबिक, कानपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर और आसपास के इलाकों में अगले 3 घंटों के दौरान तेज आंधी और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हो सकती है। बारिश होने से उमस भरी गर्मी व तापमान में गिरावट के चलते राहत मिलेगी। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
खत्म हो जाएगा इंतजार
मानसून का इंतजार पिछले कई दिनों से मौसम वैज्ञानिकों के साथ किसान व आम जनता इंतजार कर रहे थे। कुछ ही घंटों बाद यह इंतजार खत्म होने को है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार को मानसून दिल्ली समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा और पूरे क्षेत्र को कवर करने के बाद उत्तराखंड की ओर बढ़ जाएगा। मानसून की बारिश से पहले भी मौसम वैज्ञानिक बारिश की संभावना जता चुके हैं। दो दिन पहले हुई बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ उमस भरी गर्मी से भी छुटकारा मिला है।

बारिश का सिलसिला 25 से 27 जून तक रहेगा जारी
वहीं, मौसम निदेशक जे.पी.गुप्त का कहना है कि राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में मानसून से पहले की बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी होने की चेतावनी भी जारी की है। बारिश का सिलसिला गुरुवार 25 व शनिवार 27 जून को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि अगले एक हफ्ते में पूरे प्रदेश में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

5 से 10 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर से लगे कुछ जिलों को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के बाकी इलाकों में 5 से 10 सेंटीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। 25 तारीख को इसमें और तीव्रता देखी जा सकेगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 25 जून को प्रदेश में कई जगहों पर 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। पूर्वांचल, तराई, मध्य यूपी और बुंदेलखंड में इस मानसूनी सीजन की सबसे ज्यादा बारिश 25 जून को होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications