उत्तर प्रदेश में बादल छाए, तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान मौसम का यही रुख बरकरार रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 फरवरी को राजधानी सहित उप्र में मौसम साफ रहने की संभावना है। शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान सात डिग्री, कानपुर का 6़ 9 डिग्री, इलाहाबाद का 8़ 6 डिग्री और गोरखपुर का लगभग नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications