Video- दूसरी शादी करने जा रहे पति के घर पहुंची पहली पत्नी
लखनऊ। अक्सर आपने कई ऐसे मामले सुने होंगे जब युवक ने दो शादी की हों, लेकिन यूपी के गोरखपुर में जब पति दूसरी शादी कर रहा था तो पत्नी ने शादी को रोकने के लिए नायाब तरीका ढूंढ निकाला। गोरखपुर के बहरामपुर मोहल्ले में सुधा चौधरी ने अपने पति मनी, पर दूसरी शादी का आरोप लगाया है।
viral video: मर्द शादी क्यों करते हैं? जवाब जानकर हैरान रह जाएंगे आप
सुधा का आरोप है कि उनके पति दूसरी शादी करने जा रहे थे। सुधा का कहना है कि उनका विवाह 8 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों एक कार्यक्रम में मिले थे जिसके बाद एक मंदिर में दोनों ने विवाह किया था।
सुधा का कहना है कि शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए लेकिन मनीष दूसरे बच्चे को नाजायब बच्चा बताते हैं, यही नहीं वह पैसों की लालच में वह दूसरी शादी कर रहे हैं। वहीं मामला बढ़ने पर मनीष फरार हो गया और सुधा का उसके पड़ोसियों और महिलाओं से झगड़ा होने लगा। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस को बुला लिया गया और मनीष की तलाश चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications