CAA Protest: लखनऊ में पथराव और मीडिया की ओबी वैन में आग लगाते हुए वीडियो आया सामने
लखनऊ। धारा 144 लागू होने के बावजूद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विरोध-प्रदर्शन ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया था। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया और मीडिया की ओबी वैन को भी आग के हवाले कर दिया। साथ ही उपद्रव के दौरान दो पुलिस चौकी भी जला दी थी। इस हिंसक प्रदर्शन का एक वीडियो सामने आया है।
पथराव और ओबी वैन में आग लगाने का वीडियो आया सामने
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बेगम हजरत महल पार्क के पास उपद्रवियों ने द्वारा पथराव और ओबी वैन में आग लगाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे। साथ ही मीडिया की ओबी वैन में आग भी लगाते हुए दिख रहे है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान परिवार्तन चौक के आसपास के इलाके में 20 मोटरसाइकिल, 10 कार, 3 बसें और 4 मीडिया ओबी वैन में आग लगा दी।

दो पुलिस चौकियों को किया आग के हवाले
लखनऊ के खदरा इलाके में गुरुवार को पुलिस और लोगों के बीच में जमकर झड़प हुई जो बाद में पथराव में बदल गई थी। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और हालात पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों ने मधेगंज पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। भीड़ ने यहां जमकर तोड़फोड़ की और यहां खड़ी कई गाड़ियों को फूंक डाला। इसके बाद ठाकुरगंज स्थित सतखंडा चौकी फूंकी गई। प्रदर्शन को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है और भारी फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

गोली लगने से हुए एक प्रदर्शनकारी की मौत
वहीं, विरोध प्रदर्शन के दौरान फायरिंग होने की भी जानकारी मिली है, जिसमें 3 प्रदर्शनकारियों को गोली लगी। इसमें 1 प्रदर्शनकारी मोहम्मद वकील की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसके पेट में गोली लगने की वजह से मौत हुई है। वहीं 2 प्रदर्शनकारी जिलानी और वसीम खान गोली लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। गोली किस तरफ से चली इसकी पुष्टि नहीं है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान गोली चलने पर डीजीपी उत्तर प्रदेश का कहना है कि पुलिस की तरफ से किसी भी तरह की फायरिंग नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications