शराब के नशे में ड्राइवर ने दौड़ाई बस, VIDEO हुआ वायरल

Lucknow news, लखनऊ। नशे में बुरी तरह से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लग्जरी बस दौड़ाने वाले ड्राइवरों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठा लिया है। दरअसल, एक्सप्रेस-वे पर नशे में एक ड्राइवर ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सुपर लग्जरी बस स्कैनिया को खूब दौड़ाया। इस दौरान उसके साथ दूसरा ड्राइवर भी नशे में झूमते हुए शराब की बोतल लहरा रहा था। परिवहन निगम ने शुक्रवार को स्कैनिया बस के मालिक को नोटिस भेजा। इसके साथ ही लापरवाही सामने आने की वजह से दोनों ड्राइवरों को ब्लैकलिस्ट कर दिया।

video of drunk driver driving bus goes viral

दरअसल, स्कैनिया बस (यूपी 70 एफटी 1567) के मालिक हितेश गोयल को भेजे नोटिस में कहा गया कि दिल्ली से लखनऊ आने के दौरान ड्राइवर हरविंदर सिंह ने नशे में बस चलाई। वहीं, दूसरा ड्राइवर निशांत सिंह शराब की बोतलों को लहराकर गाने पर झूम रहा था।

ये अच्छी बात थी कि इस दौरान बस में कोई सवारी नहीं थी, लेकिन नशे में बस चलाने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। शराब पीकर इस तरह से बस दौड़ाने की वजह से दोनों ड्राइवरों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इस फैसले के ड्राइवर हरिवंदर व निशांत अब कोई भी ट्रांसपोर्टर परिवहन निगम में बस का संचालन नहीं कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+