Video- देखिये कैसे यूपी बोर्ड में धड़ल्ले से हो रही है नकल
आगरा। यूपी बोर्ड हमेशा से ही नकल के लिए बदनाम रहा है। इस बार भी यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में जमकर नकल हो रही है। पहले अलीगढ़, फिर मथुरा और अब आगरा के स्कूल में बड़ी संख्या में छात्रों की नकल सामने आयी है।
आगरा में 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान किस तरह से छात्रों को उनके परिजन नकल की पर्चियां दे रहे उसका वीडियो सामने आया है। लोग स्कूल की दीवर पर चढ़कर खिड़की से पर्चियां फेंकते नजर आ रहे हैं।
वीडियों में सुरक्षा कर्मी देखा जा सकता है कि जो इन लोगों को लकड़ी के डंडे से दौड़ा रहा है। वहीं मथुरा में नकल कराने के लिए स्कूल के सुप्रीटेंडेंट सहित नौ लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसडीओ ने स्कूल के सुप्रीटेंडेंट को गिरफ्तार कराया है, उन्होने फ्लाइंग स्क्वॉड को स्कूल के भीतर आने से रोका था। स्कूल में बड़ी संख्या में छात्र नकल कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications