Video- सपा नेता के बॉडीगार्ड ने मारी आंख, महिला ने सड़क जामकर मर्सिडीज का शीशा तोड़ा
लखनऊ। आगरा में समाजवादी पार्टी के नेता अभिनव शर्मा के बॉडीगार्ड को सड़क चलती महिला को आंख मारना महंगा पड़ गया। छेड़खानी से गुस्सायी महिला ने कार को बीच सड़क पर रोककर ड्राइवर का मोबाइल छीन कर तोड़ दिया और कार बुरी तरह से तोड़ डाला।

कार की बोनट पर चढ़कर तोड़ी विनशील्ड
महिला ने जब सपा नेता के बॉडीगार्ड को आंख मारी तो शायद उसने सोचा नहीं होगा कि उसे इस कदर बीच सड़क पर सरेआम बदनाम होना पड़ेगा। महिला कार को रोककर उसके बोनट पर चढ़ गयी और उसने कार पर लगा समाजवादी पार्टी का झंडा निकालकर उससे कार की विनशील्ड तोड़ डाली। महिला का नाम शाध्वी पांडे है और उसके साथ उसकी बहन भी विवाद के वक्त मौजूद थी।
महिला का गुस्सा यही नहीं शांत हुआ उसने करीब आधे घंटे तक सड़क को जाम करके जमकर हंगामा किया। महिला का कहना था कि जनता ने आपको सेवा के लिए चुना है और आप सड़क चलती लड़कियों को छेड़ते हैं।
सपा नेता से वसूले 6500 रुपए, जाम की सड़क
महिला के हंगामे के चलते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी और महिला को लोगों का समर्थन भी मिलने लगा। आधे घंटे तक सड़क बुरी तरह जाम रही। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन महिला इस मांग पर टिकी रही कि यहां अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव को आना पड़ेगा। लेकिन महिला ने सपा नेता से 6500 रुपए लेकर ही दम लिया और इसके बाद ही पूरा मामला शांत हुआ।
सपा नेता ने ड्राइवर को नौकरी से निकाला
जिस वक्त यह विवाद हुआ उस वक्त कार में अभिनव शर्मा और उनका परिवार मौजूद था। इस विवाद के बाद अभिनव शर्मा ने कहा कि मैंने अपने ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि मैं खुद ड्राइवर के खिलाफ कार्यवाही करुंगा।












Click it and Unblock the Notifications