Video- यूपी में विधानपरिषद चुनाव के लिए सपा नेता ने 400 वोटरो को बनाया बंधक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के लिए आज मतदान चल रहा है। लेकिन इस बीच सपा प्रत्याशी पर गंभीर मामला सामने आया है। सपा प्रत्याशी बनवारी सिंह पर 400 मतदाताओ को बंधक बनाने का आरोप लगा है। यूपी की 28 विधान परिषद की सीटों के लिए चल रहे चुनावों के बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनवारी सिंह यादव पर उनके फार्म हाउस जोकि रामपुर में स्थित है 400 लोगों को बंधक बनाने का आरोप लगा है।
फिल्मों पर मेहरबान अखिलेश यादव, रिकॉर्ड 30 फिल्मों को किया टैक्स फ्री
कथित आरोपों के तहत एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सपा नेता के फार्म हाउस पर ताला लगा है और इसमें दो पुलिस कर्मी ये कहते हुए सुने जा सकते हैं कि अंदर 400 वोटर हैं।
वीडियो सामने आने के बाद दोनों कॉस्टेबल संदीप सिंह और लायक सिंह को एसएसपी सौमित्र यादव ने सस्पेंड कर दिया है। यूपी विधानसपरिषद के चुनाव के लिए कुल 105 उम्मीदवार मैदान में हैं और इस चुनाव में एक लाख मतदाता हिस्सा ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications