नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाला वाइस प्रिंसिपल गिरफ्तार

लखनऊ। शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में भी जिस तरह से छात्राओं के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है उसने स्कूल के भीतर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठा दिये हैं। लखनऊ के सेंट फिडेलिस स्कूल में नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है।

Vice principal arrested for harassing minor girl student in Lucknow

नाबालिग बच्ची के साथ स्कूल के भीतर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया जिसके बाद स्कूल के वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने स्कूल के वाइस प्रिंसिपल फादर लेंसी बी लोबो को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उन्हें पॉक्सो एक्ट के विशेष जज डॉ. लक्ष्मीकांत राठौर के घर पर पेश किया गया। जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि आरोपी कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले का रहने वाला है जिसे स्कूल के भीतर ही रहने की व्यवस्था दी गयी है। इस मामले की शिकायत होने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच की जिसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने नाबालिग बच्ची का बयान दर्ज किया गया। बयान दर्ज होने के बदा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि क्लास 8 में पढ़ने वाली छात्रा के अंकल ने विकास नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी थी।

आरोपी शिक्षक के खिलाफ शारीरिक शोषण, छात्रा को जानबूझकर जख्मी करने सहित तमाम धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि स्कूल प्रशासन ने जानबूझकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही नहीं की।

शिक्षक ने छात्रा के बैग में जानबूझकर पानी की बोतल में फिनायल मिलाया जिसे पीकर छात्रा की तबियत खराब हो गयी थी, जिसके चलते छात्रा की हालत खराब हो गयी थी जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फादर लोबो ने एक पत्र भी लिखा था जिसे छात्रा के बैग में रखा गया था जिसमें लिखा था कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, तुमने मुझे धोखा दिया जिसका खामियाजा तुम्हें भुगतना पड़ेगा जिस वजह से छात्रा चुप रही और फादर के हौसले बढ़ते गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+