Uttarakhand Chopper Crash : हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। बता दें, केदारनाथ मंदिर से तीर्थयात्रियों को रुद्रप्रयाग में गुप्तकाशी ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर खराब दृश्यता के कारण एक पहाड़ी से टकरा गया, जिससे सभी छह तीर्थयात्रियों और पायलट की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें: सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट में कहा, "केदारनाथ धाम के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित कई तीर्थयात्रियों की मौत अत्यंत दुखद है।" उन्होंने कहा, "प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। ओम शांति।"
डीएम की ओर से मजिस्ट्रियल जांच गठित की गई
रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह ने बताया कि गरुड़ चट्टी के देव दर्शनी में सुबह करीब 11.45 बजे हेलीकॉप्टर में आग लग गई। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर
ने बताया कि इस दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु हुई है। ये घटना सुबह करीब 11:40 पर हुई। हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। जांच के बाद ही इस दुर्घटना के कारणों का पता चलेगा। डीएम की ओर से मजिस्ट्रियल जांच गठित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications