UP : विधानसभा में हंगामे के बीच योगी सरकार ने पेश किया 8479 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट
लखनऊ, 16 दिसंबर: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन योगी सरकार ने विधानसभा में चालू वित्तीय वर्ष के लिए 8479.53 करोड़ रुपए का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों (अप्रैल से जुलाई) के लिए 1,68,903.23 करोड़ रुपए का लेखानुदान भी विधानसभा में प्रस्तुत किया। विपक्ष के हंगामे के बीच संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने द्वितीय अनुपूरक बजट, अगले वित्तीय वर्ष 2022-23 के एक भाग के लिए लेखानुदान पेश किया।

राज्य सरकार के अनुसार, इस बजट में प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और किसानों को महत्व देते हुए उनके लिए नई योजनाओं का ऐलान किया। वहीं, किसानों को साधने के लिए योगी सरकार ने केंद्र की तर्ज पर किसान सम्मान निधि की तरह एक नई योजना भी शुरू की। जिसका आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को किसानों की ओर से एक बड़ा फायदा मिल सकता है।
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सरकार भत्ता देगी, 4000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। योगी सरकार दिव्यागों का अनुदान बढ़ाएगी। बजट में 167 करोड़ की व्यवस्था की गई। बुजुर्ग और किसान पेंशन भी बढ़ेगी। 670 करोड़ रुपए का इंतजाम। योगी सरकार यूपी गौरव सम्मान शुरू करेगी, अनुपूरक में इसका भी इंतजाम किया गया है। चुनावी मौके पर सूचना विभाग का बजट भी 150 करोड़ रुपये बढ़ाया गया है।
Recommended Video
कांग्रेस, सपा विधायकों ने वेल में किया प्रदर्शन
बता दें, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के विधायक वेल में आकर प्रदर्शन करने लगे। ये लोग लखीमपुर खीरी कांड में एसआइटी रिपोर्ट पर चर्चा और गृह राज्यमंत्री टेनी को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications