योगी सरकार ने 106 जूनियर इंजीनियर्स को किया डिमोट, अखिलेश सरकार में नियम विरुद्ध हुआ था प्रमोशन

लखनऊ, 27 अप्रैल: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लोकनिर्माण विभाग में कार्यरत 106 जूनियर इंजीनियर्स को डिमोट करने का फैसला किया है। इन जूनियर इंजीनियर्स को अखिलेश यादव की सरकार में गलत तरीके से प्रोमोशन मिला था। दरअसल, साल 2013 में तत्कालीन अखिलेश सरकार ने 106 जूनियर इंजीनियरों को डिप्लोमा के आधार पर प्रोमोट किया था। इन सभी इंजीनियरों को नियमों के विरुद्ध डिप्लोमा के आधार पर प्रमोशन दिया गया था, जो गलत था। रिव्यु कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार द्वारा ये निर्णय लिया गया है।

uttar pradesh Yogi government demoted 106 junior engineers

रिव्यु कमेटी ने सौंपी थी रिपोर्ट

जूनियर इंजीनियर्स के प्रोमोशन के मुद्दे पर रिव्यु कमेटी बनी थी, जिसने अपनी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को सौंपी। विभाग ने ये रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ही इस रिपोर्ट को देखा और फिर 106 जूनियर इंजीनियर्स को डिमोट कर दिया।

सीएम योगी लगातार ले रहे कड़े फैसले

बता दें, यूपी में दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ दिन बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया और सोनभद्र के डीएम को सस्पेंड कर दिया था। औरैया जिला अधिकारी सुनील वर्मा के खिलाफ भ्रस्टाचार की शिकायतें आई थीं, जिसके बाद सीएम योगी ने ये कड़ा फैसला लिया था। सीएम के फैसले से प्रदेश की नौकरशाही में हडकंप मच गया था। वहीं, सोनभद्र के जिला अधिकारी टीके शिबू और गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार को भी सीएम योगी ने सस्पेंड कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+