UP Weather: अगले तीन घंटों में उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मौसम से संबंधि जानकारी साझा करते हुए बताया कि लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, सीतापुर, सीतापुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बुलंदशहर, संभल, अमरोहा, बागपत, पीलीभीत जिले और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन घंटों में बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य प्रदेश के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है।

uttar pradesh weather forecast: thunderstorm and rain are very likely to be in these districs

बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। विभाग ने 30 जून तक मौसम का जो अनुमान जारी किया है उसके अनुसार जून के अंत तक पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। शनिवार को भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। छिटपुट स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ही गरज के साथ बारिश हुई है। अनुमान के अनुसार सोमवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

21 जून से मॉनसून पकड़ेगा रफ्तार
हालांकि, मॉनसून का आगमन तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई दिनों पहले ही हो गया था लेकिन अभी वैसी बारिश नहीं हुई है जिसकी उम्मीद की जा रही थी। अब मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पूर्वांचल में 21 जून से मॉनसून रफ्तार लेने वाला है। 21 से 26 जून तक पूर्वांचल और तराई के लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, पश्चिमी यूपी में मॉनसून 22 जून से थोड़ी गति पकड़ेगा। 22 जून को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में जबकि 23 जून को अनेक जिलों में बारिश होगी। वहीं, 24 जून को तो प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का भी अनुमान लगाया गया है। इस दिन के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सुल्तानपुर में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश
वहीं, दूसरी ओर पूर्वांचल में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई है. शनिवार को सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 53 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. चुर्क में 37.2, बहराइच में 32.4, मुजफ्फरनगर में 22.4, बलिया में 5.3, बनारस में 8.9 और गोरखपुर में 13.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश वाराणसी में 46.4 MM दर्ज की गई थी जबकि बलिया में 33 MM बारिश रिकॉर्ड की गई. गाज़ीपुर में 20.6 जबकि सुल्तानपुर में 28.4 MM बारिश दर्ज की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+