उत्तर प्रदेश में दिन हुए गर्म, रातें अभी भी ठंडी

Lucknow
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे पिछले कुछ दिनों से चल रही सर्द हवाओं से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में आंशिक तौर पर वृद्धि दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि उप्र में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहेगा और दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। राजस्थान में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिसकी वजह से अब मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान लगभग सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

उप्र में राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री, इलाहाबाद का 10 डिग्री, कानपुर का 11 डिग्री और कुशीगनर का 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+