यूपी को मिलेंगे 11 नये मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी 3000 एमबीबीएस की सीटें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अखिलेश सरकार कई अहम कदम उटा रही है। प्रदेश में 11 नये मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी शुरु हो गयी है। ये मेडिकल कॉलेज ग्रेटर नोएडा, जौनपुर, चंदौली, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, बस्ती, फैजाबाद में खोले जायेंगे।
नयी नीती से बदलेगी यूपी में शिक्षा व्यवस्था, कम होगा भ्रष्टाचार

इन मेडिकल कॉलेजों के लिए बजट का प्रावधान भी कर दिया गया है। वहीं बहराईच के लिए जल्द ही केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। ऐसे में नये मेडिकल कॉलेज खुलने से प्रदेश में 3000 एमबीबीएस की सीटों में इजाफा होगा।
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप चंद पांडेय के अनुसार स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए इसके बजट को 1600 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 3100 करोड़ कर दिया गया है। इन नये मेडिकल कॉलेजों के साथ लखनऊ के पीजीआई को 500 करोड़ रुपए के ऋण देने की भी मंजूरी दे दी गयी है। इस ऋण से यहां इमरजेंसी मेडिसिन, रोबोटिक सर्जरी, ट्रांसप्लांट सेंटर की सुविधाओं में काफी सुधार आएगा।
आपको बता दें कि वर्ष 2012 में प्रदेश में कुल 1140 एमबीबीएस सीटें थी, लेकिन पिछले चार सालों में यह बढ़कर 1740 हो गयी है। बांदा मेडिकल कॉलेज में जल्द ही 100 अतिरिक्त सीटों की स्वीकृति दी जाएगी। लोहिया इंस्टीट्यूट, बदायूं, ग्रेटर नोएडा में अगले साल 400 सीटें बढ़ायी जाएंगी। इन सीटों की बढ़ोत्तरी के बाद कुल सीटें 2140 हो जायेंगी।












Click it and Unblock the Notifications