Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP TET 2020: कोरोना के चलते अगले आदेश तक परीक्षा स्थगित

लखनऊ, मई 11: कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता (UP TET) को एक बार फिर स्‍थग‍ित कर दिया है। परीक्षा की नई तिथि और कार्यक्रम बाद में जारी क‍िया जाएगा। बता दें, इससे पहले भी परीक्षा बीते वर्ष होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से स्थगित हो गई थी। यूपी टीईटी 2020 के लिए 18 मई से ऑनलाइन आवेदन भरे जाने थे। इस बार परीक्षा 25 जुलाई को प्रस्तावित की गई थी।

Uttar pradesh Teachers Eligibility Test postpones in view of surge in COVID-19 cases

बता दें, यूपीटीईटी परीक्षा का विज्ञापन 11 मई 2021 को यानी आज जारी किया जाना था, लेकिन कोरोना के कारण परीक्षा के लिए रजि‍स्ट्रेशन प्रक्रिया का नोटिस नहीं जारी हो सका। इस परीक्षा के लिए 18 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने थे और परीक्षा 25 जुलाई 2021 को दो पालियों में होने के लिए तय थी।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए यूपी टीईटी 2020 परीक्षा को स्थगित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था। राज्य सरकार ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। यूपी टीईटी 2021 परीक्षा का आयोजन राज्य सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए किया जाता है।

बता दें, यूपी टीईटी परीक्षा दो पेपर I और II के लिए दो शिफ्ट में आयोजित की जाती है। यूपी टीईटी पेपर उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो कक्षा 1 से 5वीं के शिक्षक बनना चाहते हैं। वहीं, दूसरी ओर यूपी टीईटी पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए हैं जो कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षक बनना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+