जल्द NCR में शामिल हो जाएंगे उत्तर प्रदेश के 6 और जिले!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के 6 जिले राष्राट्ज्यरीय राजधानी क्षेत्र में शामिल हो सकते हैं। यूपी के पश्चिमी क्षेत्र के छह और जिलों को एनसीआर का हिस्सा बन सकते हैं। यूपी सरकार और केंद्र सरकार के बीच इस बात को लेकर विचार चल रही है। राज्य सरकार बाकी क्षेत्रों के साथ एनसीआर में इन 6 जिलों को भी शामिल कर सकती है।

इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश ने इसे लेकर 6 जिलों के जिलाधिकारियों और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ नगर योजनाकार की बैठक बुलाई है। इस बैठक के बाद एक प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय नगर विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा।
इन 6 दिलों में मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले शामिल है। राज्य सरकार इन जिलों को एनसीआर में शामिल करने के लिए जुलाई 2013 से ही मांग कर रही है, क्योंकि उसी समय हरियाणा के महेंद्रगढ़, भिवानी और राजस्थान के भरतपुर को एनसीआर में शामिल किया गया था।
छह जिलों को एनसीआर में शामिल कराने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने की कार्रवाई चल रही है। इसके तहत सड़कों की मरम्मत और अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। अभी यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत जिले एनसीआर से जुड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications