यूपी में दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में 2038 नए केस

लखनऊ, 05 जनवरी: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण दोगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले जहां यूपी में 24 घंटे में सामने आए नए मामलों की संख्या 992 थी वहीं आज की बात करें तो यह आंकड़ा दोगुने से भी ज्यादा हो गया है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 2038 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 5158 है। अब तक कुल 16,88,058 रिकवरी हुई है।

Recommended Video

    Covid Guidelines In UP: Night Curfew का Time बढ़ा, सभी School 14 January तक लिए बंद | वनइंडिया हिंदी
    uttar pradesh reported 2038 fresh cases in last 24 hours

    अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि कल प्रदेश में 1,92,430 सैंपल की जांच की गई। अब तक 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12,93,95,069 लोगों को पहली डोज और 7,54,36,155 लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। 15-18 आयु वर्ग में अब तक 4,60,237 बच्चों को पहली डोज लगा चुके हैं।

    14 जनवरी तक 10वीं तक के सभी स्कूल बंद, रात्रि कर्फ्यू का समय बढ़ा

    कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए यूपी सरकार और सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 जनवरी तक 10वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। साथ ही रात्रि कर्फ्यू में दो घंटे की बढ़ोतरी करने का निर्देश भी दिया है। अब 6 जनवरी से रात 10 से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू प्रभावी होगा। इसके अलावा जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले एक हजार से अधिक होंगे वहां जिम, स्पा, सिनेमाहॉल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट व अन्य सार्वजनिक स्थलों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही संचालित होंगे। अब शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद स्थानों पर एक समय में 100 से अधिक लोगों की अनुमति नहीं होगी। खुले स्थान पर मैदान की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक लोगों की उपस्थिति की ही अनुमति दी जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+