यूपी में कोरोना के प‍िछले 24 घंटे में 619 नए केस, 1642 लोग हुए ठीक

लखनऊ, 11 जून: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के प‍िछले 24 घंटों में महज 619 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 1642 मरीज ठीक होकर ड‍िस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के नए मामलों के साथ एक्‍टि‍व केसों की संख्‍या भी तेजी से घट रही है। अब प्रदेश में कोरोना के एक्‍ट‍िव केस 12 हजार से भी नीचे पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शुक्रवार को बताया कि आज कोरोना के 619 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 11,127 रह गई है। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में आज 1642 लोग रिकवर हुए हैं।

uttar pradesh records 619 Fresh cases of covid 19 and 1642 Recovery in last 24 hours

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Recovery rate 94.9%, जानें देश के हालात | वनइंडिया हिंदी

    7 जनपदों में कोरोना का एक भी नया केस नहीं आया

    नवनीत सहगल के मुताबिक, आज 7 जनपदों में कोरोना का एक भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया। वहीं, 45 जनपदों में नए मामलों की संख्‍या 10 से कम हैं, केवल 23 जनपदों में 10 या इससे अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

    सूचना निदेशक शिशिर सिंह ने बताया कि थ्री टी फार्मूला ट्रेस, ट्रैक और ट्रीट तथा आंशिक कोरोना कर्फ्यू एवं वृहद टीकाकरण का परिणाम है कि प्रदेश को संक्रमण नियंत्रण में सफलता मिली है। कोरोना के कुल 11,000 एक्टिव मामले हैं। रिकवरी रेट 98.1 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि बीते एक दिन में कुल दो लाख 77 हजार टेस्ट हुए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 2,15,88,323 लोगों का टीकाकरण किया गया है। कल एक दिन में 3,91,441 लोगों का टीकाकरण किया गया है, जो कि अन्य प्रदेशों में किए जा रहे एक दिन के टीकाकरण से अधिक है।

    उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे टीकाकरण को 6 लाख तक पहुंचा कर इसे 10 लाख तक बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जून में 1 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अगले माह से प्रतिदिन 10 लाख से अधिक टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। तीन महीनों में 10 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+