थानेदार ही निकले डकैतों के दोस्त, थाने में ही सजती थी शाम

बुलंदशहर। पुलिस आपकी और हमारी सुरक्षा के लिए होती है साथ ही इसपर जिम्मेदारी होती है कि वह अपराधियों की धरपकड़ करे। लेकिन यूपी पुलिस अब अपराधियों के साथ मिलकर ही अपराध को अंजाम दे रही है। बुलंदशहर के अरनिया में दो डकैती की घटनाओं में पुलिसवालों का हाथ भी सामने आया है।

Uttar Pradesh police turns friend of Dacoit in Bulandshahar

यहां एसएसपी ने बताया कि अरनिया के पूर्व थानेदार ने डकैतों की डकैती में मदद की। एसएसपी के मुताबिक थानेदार डकैतों की मुखबरी करता था और उसे इसके लिए महीना भी मिलता था। वहीं इस बात के सामने आने के बाद एसएसपी ने थानेदार राजवीर चौहान को लाइन हाजिर कर लिया है।

एसएसपी पियूष श्रीवास्तव ने इस बात का खुलासा किया कि थानेदार राजवीर चौहान के डकैतों से संबंध थे। डकैत साबू उर्फ पीर मुहम्मद के अनुसार थानेदार के साथ उनके संबंध थे, यही नहीं गैंग के सभी बदमाश थाने पर भी जाते थे। डकैतों के सरगना राकेश बकरा के थानेदार से काफी अच्छे संबंधो की वजह से ही थानेदार ने उसे प्रधानी का चुनाव भी लड़वाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+