एक मई से यूपी पुलिस को भी मिलने लग सकता है साप्ताहिक अवकाश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस को अखिलेश सरकार बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। यूपी सरकार नया प्रस्ताव ला रही है जो पास होने के बाद एक मई से पुलिसवालों को भी साप्ताहिक अवकाश मिलने लगेगा।

शासन की ओर से योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है और आला अधिकारियों से इस बाबत रिपोर्ट मांगी गयी है जिसके पास होने के बाद यूपी पुलिस को छुट्टी मिलनी शुरु हो जाएगी।
यह योजना दो साल पहले लखनऊ में शुरु की गयी थी, इसके लिए तहत गोमती नगर के थाने पर तत्कालीन डीआईजी नवनीत सिकेरा ने इसे शुरु किया था। हालांकि उस वक्त इस योजना के विस्तार को ठंडे बिस्तर में डाल दिया गया था।
जानकारी के अनुसार शुरुआती चरण में लखनऊ रेंज के छह जिलों में इसे शुरु किया जायेगा। जिसके बाद इसका विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा।आपको बता दें कि पुलिस वालों को कोई भी साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications