आम आदमी पार्टी की दिल्ली में जीत का जश्न उत्तर प्रदेश में
लखनऊ। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत का जश्न दिल्ली के साथ ही उप्र के संतकबीर नगर में भी जमकर मनाया जा रहा है। दिल्ली की मॉडल टाउन विधानसभा से चुनाव जीते आप के अखिलेश पति त्रिपाठी के पिता ने गांव में लोगों को मिठाई बांटी और बेटे की दूसरी जीत का जश्न मनाया।
संतकबीरनगर के मेहदावल निवासी अखिलेश पति त्रिपाठी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मॉडल टाउन सीट से विजयी हुए हैं। उनकी जीत की खबर पर उनके गांव में जश्न का माहौल है। घर पर मौजूद उनके पिता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
पिता अभयनंदन त्रिपाठी ने भी बेटे की जीत का जोरदार जश्न मनाया है। उन्होंने कहा कि दूसरी बार बेटे के विधायक चुने जाने पर उन्हें अपार खुशी मिली है। उनकी इच्छा है कि केजरीवाल सरकार में अखिलेश को मंत्री बनाया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications