लखनऊः जब पुलिस जीप की स्टेयरिंग पर फन निकाले बैठा था सांप, विभाग में मच गया हड़कंप

लखनऊ। बदमाशों और चोर चक्कों से हमेशा लोहा लेने वाली उत्तर प्रदेश की पुलिस एक सांप के सामने हार मान गई। बीते शनिवार की देर शाम को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अजीब वाकया देखने को मिला, जहां एक जहरीला सांप सरकार जीप में घुसकर बैठ गया। सांप जीप की स्टेयरिंग और डैश बोर्ड पर फन निकालकर बैठ गया।

uttar pradesh lucknow police snake found in police jeep

जीप में सांप के घुसने पर विभाग के पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। इसके अलावा जीप में सांप होने के कारण गाड़ी काफी देर तक खड़ी रही। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी विभाग को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आरडीएसओ के अफसर प्रदीप पात्रा ने सांप को काबू में किया, जिसके बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने चैन की सांस ली।

सोशल मीडिया में पुलिस की जीप से सांप पकड़ने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानक नगर थाने में तैनात एक सरकारी जीप में अचानक एक जहरीला सांप घुसकर बैठ गया। जैसे ही पुलिसकर्मी जीप में सवार होने लगा तो उसने देखा कि स्टेयरिंग पर सांप मौजूद है तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी विभाग को दी।

यह भी पढ़ेंः लखनऊ में प्रियंका गांधी की स्कूटर यात्रा पर सीआरपीएफ का बयान- सुरक्षा में कोई चूक नहीं, उन्होंने नियमों को तोड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+