Uttar Pradesh: एक निश्चित उद्देश्य के लिए हुआ था गुरु गोविंद सिंह का जन्म, प्रकाश उत्सव पसर बोले सीएम योगी
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरा देश दशमेश गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव से जुड़कर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए नई प्रेरणा प्राप्त कर रहा है। गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज एक दिव्य महापुरुष थे। उनका इस धराधाम पर आगमन एक निश्चित उद्देश्य के लिए हुआ था।

सीएम योगी ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह महा जी महाराज एक शहीद पिता के पुत्र तथा शहीद पुत्रों के पिता थे। गुरु तेगबहादुर सिंह जी महाराज ने धर्म, सत्य तथा न्याय की स्थापना के लिए शहादत की जिस परम्परा को प्रस्तुत किया था, उसे आगे बढ़ाते हुए गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज ने अपने आपको समर्पित कर दिया।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को डी0ए0वी0 डिग्री कालेज में गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी को सरोपा तथा सम्मान चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रीय खेलों में पदक प्राप्त करने वाले खालसा इण्टर काॅलेज के 06 छात्रों, उनके खेल शिक्षक तथा प्रधानाचार्य को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज ने हमारे सामने जो उदाहरण प्रस्तुत किये वह आज भी पूरे देश, समाज व हर सिख के लिए प्रेरणा है। उनके 04 पुत्रों-साहिबज़ादा अजीत सिंह जी, साहिबज़ादा जुझार सिंह जी, साहिबज़ादा जोरावर सिंह जी तथा साहिबज़ादा फतेह सिंह जी ने देश व धर्म के लिए अपनी शहादत दी। माता गुजरी जी इस शहादत की प्रत्यक्ष उदाहरण बनीं। इतिहास में ऐसे उदाहरण बहुत कम हैं, जिनमें कई-कई पीढ़ियों ने देश व धर्म के लिए अपने को बलिदान कर दिया।
योगी ने कहा कि वर्ष 2018-19 में गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के छोटे पुत्रों साहिबज़ादा ज़ोरावर सिंह जी तथा साहिबज़ादा फतेह सिंह जी की स्मृति में 26 दिसम्बर की तिथि को वीर बाल दिवस के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया। आज यह भारत के करोड़ों नौजवानों के लिए प्रेरणा है।












Click it and Unblock the Notifications