यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ, 24 अगस्त: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। लखनऊ के पूर्व नगर आयुक्त अजय द्विवेदी को आगरा विकास प्राधिकरण के वीसी के पद से हटा दिया गया है। रचित गौड़ आगरा प्राधिकरण के नए वीसी बनाए गए हैं। 2019 बैच के आईएएस अफसरों को नई तैनाती मिली। 2019 बैच के IAS अब सीडीओ लेवल पर तैनात किए गए।

Uttar Pradesh govt transferred 13 IAS officers

झांसी, फिरोजाबाद, कुशीनगर और अंबेडकरनगर में नए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और आगरा व मुरादाबाद विकास प्राधिकरणों में नए उपाध्यक्ष तैनात किए गए हैं। आईएएस विपिन कुमार जैन को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। विपिन मौजूदा समय में यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव पद पर तैनात थे। वहीं, आईएएस जगदीश को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन का अपर प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यहां देखें पूरी लिस्ट ...

Uttar Pradesh govt transferred 13 IAS officers

उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में भी बदलाव किया गया है। मंगलवार को 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद बुधवार को यूपी पुलिस में 31 PPS के ट्रांसफर किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+