इलाहाबाद में स्टेट यूनिवर्सिटी बनायेगी उत्तर प्रदेश सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्य विश्वविद्यालय बनाने के लिए अखिलेश सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके लिए अखिलेश सरकार इलाहाबाद में स्टेट विश्वविद्यालय का निर्माण करेगी।

akhilesh yadav

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को-ऑपरेशन ने इलाहाबाद में 100 एकड़ के क्षेत्र में स्टेट यूनिवर्सिटी और 20 एकड़ का लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

इस विश्वविद्याल को समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता जेनेश्वर मिश्रा के नाम से स्थापित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि जब तक नयी बिल्डिंग बनकर तैयार नहीं हो जाती है तब तक इलाहाबाद के कमिश्नर को राज्य विश्वविद्यालय की क्लासेस के लिए नयी जगह पर शुरु करने को कहा गया है।

इलाहाबाद के नैनी में यूपीएसआईडीसी को सरस्वती हाईटेक सिटी के तहत जमीन मुहैया कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। फिलहाल इस विश्वविद्याल के लिए 50 करोड़ रुपए आवंटित करने का प्रस्ताव दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+