यूपी सरकार के सलाहकार की मुसलमानों से अयोध्या मंदिर में निर्माण में मदद की अपील
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मुसलमानों को कारसेवा करने की अपील करने वाले आला अधिकारी को को अपने पद से हाथ धोना पड़ गया। उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार ओमपाल मेहरा ने राम मुसलमानों से कहा कि जब राम मंदिर निर्माण शुरु हो तो आपको भी कारसेवा में शामिल होना चाहिए।

मेहरा के इस बयान के बाद यूपी सरकार ने उन्हें तुरंत उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। वहीं अपने निष्कासन पर पर बोलते हुए मेहरा ने कहा कि बीजेपी के पास एक ही मुद्दा है ऐसे में जल्द से जल्द इश मुद्दे का समाधान होना चाहिए।
गौरतलब है कि अयोध्या में जबसे दोबारा शिलापूजन का काम शुरु हुआ है और पत्थरों को तराशे जाने का काम शुरु हुआ है यह विवाद एक बार फिर से खड़ा हो गया है। हालांकि अखिलेश सरकार ने इस पूरे मामले मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications