यूपी सरकार को बर्ड फ्लू पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में आरटी-पीसीआर तथा रियल टाइम आरटी-पीसीआर एच-5 एन-1 एआईवी के पॉजीटिव नमूने पाए जाने के बाद कृषि मंत्रालय के पशुपालन डेयरी एवं मछली पालन विभाग के अधीन राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु बीमारी (निहसाद), भोपाल ने उत्तर प्रदेश सरकार से संक्रमण पर निगरानी बढ़ाने को कहा है। राज्य सरकार से कहा गया है कि वह औपचारिक रूप से इस बीमारी को अधिसूचित करे। [उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें]
उत्तर प्रदेश सरकार से कहा गया है कि वह बीमारी सामने आने वाले स्थान के एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों की संख्या तथा गांव की जानकारी दे। इस संबंध में जारी बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा संक्रमण और निगरानी क्षेत्र की घोषणा, संक्रमण प्रभावित इलाकों में जाने से रोकना, पक्षियों को नष्ट करने और मृत पक्षियों को हटाने जैसी आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
बयान के मुताबिक, बीमारी के मुख्य क्षेत्र के 10 किलोमीटर में निगरानी रखी जाएगी और प्रतिदिन दस बजे सुबह तक पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन विभाग को नियंत्रण कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट देनी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications