UP Elections 2022 : सपा कार्यालय पहुंचे अखिलेश, सपा ने कहा - लोकतंत्र जीतेगा और परिणाम...
लखनऊ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा पार किया। वहीं, सपा दूसरे नंबर पर दिख रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ताओं ने अपील करते हुए ट्वीट में लिखा, ''सभी समाजवादियों और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि टीवी पर दिखाए जा रहे रुझानों पर ध्यान न देते हुए अपने अपने बूथों पर डंटे रहे अंत में लोकतंत्र जीतेगा और परिणाम सपा गठबंधन के पक्ष में होंगे।''

बता दें, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा की करहल सीट से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में करहल सीट से अखिलेश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के एसपी सिंह बघेल से 12000 वोट से अधिक से आगे चल रहे हैं।
अखिलेश यादव लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का, वक़्त आ गया है अब 'फ़ैसलों' का। मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! 'लोकतंत्र के सिपाही' जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें!












Click it and Unblock the Notifications