यूपी के एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
लखनऊ, 08 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग 07 मार्च को समाप्त हो गई है। आखिरी चरण के मतदान के बाद पार्टियों की हार जीत को लेकर तमाम टीवी चैनलों के सर्वे भी सामने आ गए है। ज्यादातर सर्वे में दिखाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी की दूसरी बार सरकार यूपी में बनने जा रही है। तो वहीं, अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एग्जिट पोल पर बयान सामने आया है।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंगा गांधी वाड्रा मंगलवार 08 मार्च को लखनऊ पहुंची। इस दौरान उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम इंतजार करेंगे और देखेंगे की चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं... आज हम महिला दिवस मना रहे हैं। हमारी 159 महिला प्रत्याशी हैं। हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया है। हम जितनी मेहनत कर सकते थे उतनी की भी है।
Recommended Video
इससे पहले, टीवी चैनलों की भविष्यवाणी को खारिज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'उन्हें जो दिखाना हो दिखाने दीजिए। हम बहुमत से जीत रहे हैं।' बता दें कि सोमवार शाम को एग्जिट पोल आने से पहले अखिलेश यादव ने एक मीडिया चैनल से हुई बातचीत के दौरान ये बात कही। अखिलेश यादव ने दावा किया कि हम इस बार 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। 300 से ज्यादा सीटों के साथ हम प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं।
उन्होंने प्रचार के दौरान झूठ और नकली डेटा पेश करने के लिए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों ने इसे महसूस किया और मुद्रास्फीति बेरोजगारी के खिलाफ और विकास और अपने भविष्य को देखते हुए वोट किया। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा-सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार! हम सरकार बना रहे हैं!
बता दें, आज राजधानी लखनऊ में प्रियंका गांधी महिला मार्च का आयोजन करेगी। ये मार्च 12 बजे से शुरू होगा और बेगम हजरत महल चौराहे से ऊदा देवी चौराहा होते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास खत्म होगा। इस मार्च में महिला डॉक्टर, शिक्षिका, खेल और सिने जगत से जुड़ी महिलाएं भी शामिल होंगी। इस मार्च के लिए सुबह से ही भीड़ जुटने लगी है।











Click it and Unblock the Notifications