COVID-19: यूपी में कोरोना से अब तक 245 लोगों की मौत, 3553 एक्टिव केस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 245 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस 3553 है और 5439 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश की विभिन्न लैब्स में 10563 सैंपल्स की जांच की गई। कल पूल टेस्टिंग में 5-5 सैंपल्स के 888 पूल लगाए गए, जिनमें से 146 पूल पॉजिटिव आए। 10-10 सैंपल्स के 99 पूल लगाए गए, जिसमें से 15 पूल पॉजिटिव आए। पूल टेस्टिंग के माध्यम से 5430 सैंपल्स की जांच की गई।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि अब तक 80960 प्रवासी मजदूरों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 2583 लोग पॉजिटिव आए हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या में से 28 प्रतिशत प्रवासी कामगार हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने सबसे अधिक 31 लाख से ज़्यादा कामगारों और श्रमिकों को घर पहुंचाया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने ट्रेन, बॉर्डर से आने वाले लोगों को घर पहुंचाया। अब तक उत्तर प्रदेश में कुल 1,617 ट्रेनें आ चुकी हैं, आज 5 ट्रेनें प्रदेश में आएंगीं। अब सबसे दूरस्थ स्थान दक्षिण से भी हम अपने कामगारों और श्रमिकों को अपने घर लाने में सफल हुए हैं।
आगरा में कोरोना संक्रमित की संख्या 916
उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर 521 कोरोना मरीजों के साथ राज्य में दूसरे नंबर पर है। यहां से अधिक कोरोना संक्रमित आगरा में 916 हैं। कोरोना के बढ़ते केस को लेकर प्रशासन और प्रदेश सरकार दोनों ही गंभीर हैं और इससे ही दिल्ली और नोएडा के बीच बॉर्डर को भी नहीं खोला जा सका है। वहीं, अपने जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा देश के 14 राज्यों में सामने आये मरीजों से भी ज्यादा है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications