अयोध्या के रौनाही में मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन का ऐलान, यूपी कैबिनेट का फैसला

लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के गठन को मंजूरी मिलते ही योगी सरकार ने मस्जिद के लिए भी पांच एकड़ जमीन देने का ऐलान कर दिया है। यह जमीन अयोध्या के रौनाही में दी जाएगी। बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के नाम का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' नाम से ये ट्रस्ट होगा।

uttar pradesh cabinet approved five acre land to sunni waqf board for mosque in ayodhya

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि ये विषय श्रीराम जन्म भूमि से जुड़ा हुआ है। ये विषय है अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर से जुड़ा हुआ है। करोड़ों देशवासियों की तरह ही मेरे हृदय के करीब है। इस विषय पर बात करना मैं अपना सौभाग्य समझता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार एक स्वायत्त ट्रस्ट 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' का गठन करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि 67.3 एकड़ जमीन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दी जाएगी। जबकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार सुन्नी वक्‍फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन दी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम जन्मभूमि पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए विवादित जमीन को रामलला को सौंपने का आदेश दिया था। साथ ही कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए अयोध्या में ही दूसरी जगह 5 एकड़ जमीन देने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+