2016 के बजट में 2017 की झलक, बजट में अखिलेश कर सकते हैं ये 10 बड़े ऐलान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का बजट सत्र भारी हंगामे के चलते बाधित चल रहा है। प्रदेश की जनता को अखिलेश यादव से इस बजट में काफी उम्मीदें हैं, ऐसे में अपने कार्यकाल के आखिरी वर्ष में अखिलेश के सामने लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना बड़ी चुनौती है।
क्या अखिलेश फिर से सीएम बनेंगे? 57% ने कहा- कतई नहीं
इस बार के बजट में अखिलेश यादव कई नयी योजनाओं की शुरुआत का ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह बजट आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पेश किया जाएगा। इस बजट में मेट्रो परियोजना के विस्तार, मिड डेल में सुधार, समाजवादी पेंशन योजना में सुधार सहित पेयजल आदि से जुड़ी बातो का ऐलान किया जा सकता है।

पेयजल में सुधार
ग्रामीण पेयजल योजना के तहत 2000 करोड़ रुपए का ऐलान हो सकता है।

बिजली कनेक्शन की व्यवस्था में सुधार
ग्रामीण इलाकों में भी बिजली के बिल व कनेक्शन को ऑनलाइन किये जाने का ऐलान हो सकता है।

बुनकरों को पेंशन
हथकरघा बुनकरों को पेंशन देने का ऐलान हो सकता है।

किसानों के लिए अहम ऐलान
इस बजट में किसानों के लिए 6000 सोलर फोटो वोल्टिक पंप लगाने की योजना का ऐलान हो सकता है।

मेट्रो का विस्तार
लखनऊ के बाद कानपुर और वारणसी में इस योजना के विस्तार का ऐळान हो सकता है।

मिड डे मील में सुधार
छात्रों को अतिरिक्त पौष्टिक देने के लिए हफ्ते में एक दिन फल बांटने का ऐलान किया जा सकता है।

फूड प्रोसेसिंग मिशन
बजट में फूट प्रोसेसिंग मिशन प्लान की शुरुआत की जा सकती है।

वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों के लिए घोषणा
बजट में वित्तविहीन शिक्षकों के लिए मानदेय का ऐलान किया जा सकता है।

समाजवादी पेंशन
बजट में 55 लाख रुपए का समाजवादी पेंशन के लिए ऐलान हो सकता है।

लोहिया ग्रामीण आवास योजना का ऐलान
इस योजना के लाभार्थियों को 3.05 लाख रुपए दिये जा सकते हैं, इसमें 1778 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications