ओपी राजभर से मुलाकात के बाद बोले ओवैसी- यूपी में मुस्लिम और यादव नहीं, A2Z गठबंधन काम करेगा
लखनऊ, 08 जुलाई: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टिंयां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुके एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की। राजभर से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में ओवैसी ने कहा कि यूपी में मुस्लिम और यादव नहीं, A2Z गठबंधन काम करेगा।

'अब विकास, इंसानों की जान बचाने की राजनीति चलेगी'
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अब विकास, इंसानों की जान बचाने की राजनीति चलेगी। उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन का रेट गिर गया है, इस पर बात की जाए। ओवैसी ने कहा कि आज मुस्लिम की लिटरेसी रेट 58 फीसदी है तो इसका जिम्मेदार कौन है? ओवैसी है? अगर आज उत्तर प्रदेश में बच्चों का ड्रॉपआउट रेट सबसे ज्यादा माइनॉरिटी और दलित बच्चों का है, तो क्या इसका जिम्मेदार ओवैसी है? क्यों ग्रेजुएशन में माइनॉरिटी और दलित 2 फीसदी हैं।
ओपी राजभर ने कहा- बीजेपी एक डूबती नैया है
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि घरेलू बिजली का बिल माफ, सामाजिक न्याय समिति के रिपोर्ट लागू, प्रदेश में अनिवार्य फ्री शिक्षा, अमन भाई चारा काम करने के लिए संकल्प भागीदारी मोर्चा हम एक विकल्प के तौर पर है। समाजवादी पार्टी को देख लिया, बसपा को भी देख लिया, कांग्रेस को भी देख लिया और अब बीजेपी को भी देख रहे हैं।' बीजेपी के साथ जाने के सवाल पर राजभर ने कहा कि बीजेपी एक डूबती नैया है, हम इसके साथ जाने वाले नहीं हैं। बीजेपी ने कल कैबिनेट विस्तार कर साबित कर दिया कि अमन चैन नहीं कायम कर पाए, पिछड़ी जाति के नेता कहां थे, अब बीजेपी के पास कोई जाति का नेता नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि गारंटी है कि 2022 में संकल्प भागीदारी मोर्चा की सरकार बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications