यूपी बना 9 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन करने वाला पहला राज्य, सीएम योगी ने किया ट्वीट

लखनऊ, 15 सितंबर: उत्तर प्रदेश 9 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज देने वाले देश के पहला राज्य बन गया है। अब तक प्रदेश में 7.45 करोड़ से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। जबकि 1.52 करोड़ से ज्यादा लोगों ने दोनों डोज ले लिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री जी ने बैठक में अधिकारियों को टीकाकरण प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने ट्वीट में कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में कोविड टीके की 9 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं। उ.प्र. इस अतुल्य उपलब्धि को अर्जित करने वाला देश का प्रथम राज्य है। आप भी लगवाकर 'टीका जीत का', जीवन व जीविका को बचाने के इस महाभियान को सफल बनाएं।''

Uttar pradesh administers over 9 crore Covid vaccine doses

34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं

उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। पिछले दिन हुई कोविड टेस्टिंग में 66 जिलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। बीते दिन 10.80 लाख से अधिक लोगों ने टीका कवर प्राप्त किया है। इस प्रकार प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 8.97 करोड़ से अधिक हो गया है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि जल्द ही हम 9 करोड़ से अधिक कोविड डोज देने वाले देश के प्रथम राज्य होंगे। अब तक प्रदेश में 7.45 करोड़ से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। जबकि 1.52 करोड़ से ज्यादा लोगों ने दोनों डोज का कवर पा लिया है।

पिछले 24 घंटों में 16 मरीज हुए ठीक

महज 9 जनपदों में ही नए मरीज मिले हैं। इसी अवधि में 16 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में अब तक 16,86,538 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अब तक 7,55,39,756 कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटे में हुई 2,21,226 सैंपल टेस्टिंग में 19 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+