यूपीटीईटी के परीक्षा परिणाम घोषित, सिर्फ 17 फीसदी परीक्षार्थी पास
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम काफी चौकाने वाले हैं, इस परीक्षा में सिर्फ 13 फीसदी छात्र ही पास हुए हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। यूपीटीईटी-2015 के परीक्षा परिणामों को वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in पर देखा जा सकता है।

यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन यूपीटीईटी द्वारा 2 फरवरी को कराया गया था। इसमें 237639 छात्र और छात्रायें शामिल हुए थे। जिसमें से सिर्फ 59,062 पास हुए हैं।
वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर 6,22,437 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें से सिर्फ 87,353 ही पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर 29 अप्रैल तक ही उपलब्ध रहेगा लिहाजा आप अंकपत्र उससे पहले डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications